Tuesday, July 14, 2026
Newspaper and Magzine


छीना हुआ मोबाइल खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 5, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 5 सितम्बर 2022, सीआईए वन पुलिस की टीम ने जून माह में टीडीआई के नजदीक केंटर मालिक से छीना गया मोबाइल फोन खरीदने वाले आरोपी को गुप्त सूचना पर दबिश देकर गन्नौर की हरि नगर कॉलोनी से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मुकेश पुत्र राजेंद्र निवासी दुल्हरा पिपराही बिहार हाल हरि नगर कॉलोनी गन्नौर सोनीपत के रूप में हुई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने छीना गया मोबाइल गन्नौर की हरि नगर कॉलोनी निवासी प्रमोद से 4 हजार रुपए में खरीदने बारे स्वीकारा। छीना गया मोबाइल फोन बरामद करने व फरार आरोपी प्रमोद के ठिकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस टीम ने आरोपी मुकेश को आज माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया।

थाना सैक्टर 13/17 में यूपी के सहारनपुर जिला के गांव बुडान निवासी जुनैद की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है

थाना सैक्टर 13/17 में यूपी के सहारनपुर जिला के गांव बुडान निवासी जुनैद पुत्र अयुब ने शिकायत देकर बताया था की वह 8 जून को अपनी केंटर से ड्राईवर सोनू के साथ पानीपत आया था। केंटर को टीडीआई पुल के पास खड़ा कर रोड़ पर खड़े थे। तभी एक अज्ञात युवक प्लेटीना बाइक सवार पर सवार होकर आया और बाइक रोक कर कहने लगा उसे पानी का कैंपर भरकर लाना है। वह उसके साथ चले जो वापसी में गाड़ी के पास ही छोड़ देगा। वह उसके साथ बाइक पर बैठ गया। आरोपी उसको टीडीआई के पास सुनसान जगह पर ले गया और उससे मोबाइल फोन व 10 हजार रूपए छीनकर फरार हो गया। जुनेद की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना सैक्टर 13/17 में आईपीसी की धारा 379ए के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रसास शुरू कर दिए थे।

Comments