Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


मोबाइल व नगदी स्नेचिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार. स्नेच किया मोबाइल बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 21, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 21 फरवरी 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने मोबाइल व नगदी स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को हाली पार्क के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रजत निवासी गांधी नगर के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक हाली पार्क के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान रजत पुत्र गिरधारी निवासी गांधी नगर के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने 4 फरवरी को काबड़ी रोड पर एक युवक से मोबाइल फोन व 2 हजार रूपये छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। स्नेचिंग की वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में प्रदीप पुत्र श्यामलाल निवासी नरेला दिल्ली की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए उसने स्नेचिंग की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने छीनी 2 हजार रूपये की नगदी खाने पीने में खर्च कर दी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्नेच किया मोबाइल फोन बरामद कर बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments