Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार. साढ़े 24 बोतल अवैध शराब बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 22, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 22 अप्रैल 2025, अवैध शराब तस्करी व खुर्दों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए पानीपत पुलिस द्वारा स्पेशल अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत थाना समालखा पुलिस की टीम ने सोमवार को जेएस फैक्टरी के पास परचून की दुकान के बाहर अवैध शराब बेचते एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से साढ़े 24 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की गई।

थाना समालखा प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि थाना समालखा की एक टीम सोमवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान समालखा बापौली रोड पर अग्रवाल कॉलोनी के पास मौजूद थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की जेएस फैक्टरी के पास स्थित परचुन दुकान के बाहर दुकान संचालक राजेश अवैध रूप से शराब बेच रहा है।
पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी तो दुकान के बाहर एक युवक खड़ा दिखाई दिया। जिसके पास गत्ता पेटी रखी हुई थी। टीम ने युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान राजेश पुत्र धर्मपाल निवासी जेएस फैक्टरी भापरा के रूप में बताई। पास में रखी गत्ता पेटी को चेक करने पर 24 अध्धे, 50 पव्वे अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा बरामद हुई।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि बरामद अवैध देसी शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments