Friday, October 23, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी काबू.छीनी गई बाइक बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 6, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 06 मार्च 2023, थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस की टीम ने फ्लौरा चौक के पास युवक से बाइक छीनने वाले तीन आरोपियों को शनिवार देर साय गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान अमित पुत्र राजबीर निवासी धनसौली, प्रिंस पुत्र अनिल निवासी सेठी चौक व साहिल पुत्र महेंद्र निवासी अमर भवन चौक पानीपत के रूप में हुई।

थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि शनिवार को उनकी टीम गश्त के दौरान चौटाला रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के तीन युवक एक स्पलेंडर बाइक पर फ्लौरा चौक के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौक पर दंबिस देकर तीनों आरोपी युवकों को काबू कर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपनी पहचान अमित पुत्र राजबीर निवासी धनसौली, प्रिंस पुत्र अनिल निवासी सेठी चौक व साहिल पुत्र महेंद्र निवासी अमर भवन चौक पानीपत के रूप में बताते हुए उक्त बाइक एक सप्ताह पहले फ्लौरा फैक्टरी के पास एक युवक से छीनने बारे स्वीकारा। बाइक छीनने की वारदात बारे थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में मुख्तयार आलम निवासी डूबकोल उत्तर दीनाजपुर पश्चिम बंगाल हाल किरायेदार संजीव कालोनी फ्लौरा चौक पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में मुख्तयार आलम पुत्र मुस्लिम निवासी डूबकोल उत्तर दीनाजपुर पश्चिम बंगाल हाल किरायेदार संजीव कालोनी फ्लौरा चौक पानीपत ने शिकायत देकर बताया था की वह और उसकी बूआ का लड़का मुन्ना किराये पर कमरा लेकर इकट्ठे रहते है और मेहनत मजदूरी का काम करते है। दोनों ने फरवरी में सनौली रोड़ पर डीलर से एक स्पलेंडर बाइक खरीदी थी। 26 फरवरी को बाइक पर वह सामान लेने फ्लौरा फैक्टरी के पास गया था। बाइक को फैक्टरी के पास खड़ी कर रहा था तभी एक बाइक पर तीन अज्ञात युवक सवार होकर आए और उससे जबरदस्ती बाइक छीनकर ले गए। मुख्तयार की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379ए, 34 के तहत थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से छीनी गई उक्त स्पलेंडर बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को रविवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments