Wednesday, August 26, 2026
Newspaper and Magzine


खेत में बने कोल्ड स्टोर से सामान चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, फायर सिलेंडर, वेल्डिंग मशीन व गैस सिलेंडर बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 26, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT, 26 अगस्त : थाना बापौली पुलिस ने बेगमपुर ताहरपुर गांव के खेतों में बने कोल्ड स्टोर के शीशे तोड़कर सामान चोरी करने वाले आरोपी को मंगलवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बेगमपुर ताहरपुर निवासी जयबीर उर्फ भूरा के रूप में हुई है।

थाना बापौली प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज ने बताया कि गांव बेगमपुर ताहरपुर निवासी रणबीर पुत्र सूरत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह खेती बाड़ी का काम करता है और उसने अपने खेत में कोल्ड स्टोर बनाया हुआ है। 2 अगस्त की रात चोर कोल्ड स्टोर के शीशे तोड़कर एक फायर सिलेंडर, वेल्डिंग मशीन व छोटा गैस का सिलेंडर चोरी कर ले गए। उसने अपने स्तर पर जांच पड़ताल की, गांव निवासी जयबीर उर्फ भूरा ने चोरी की है। वह जयबीर के घर बात करने गया तो जयबीर ने उसको जांन से मारने की धमकी दी। थाना बापौली में रणबीर की शिकायत पर जयबीर उर्फ भूरा के खिलाफ चोरी व अन्य धाराओं में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज ने बताया कि थाना बापौली पुलिस ने मंगलवार को आरोपी जयबीर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया उसने कहासुनी की रंजिश में कोल्ड स्टोर के शीशे तोड़कर सामान चोरी कर खेतों के रास्ते में झाड़ियों में छुपाकर रख दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की वेल्डिंग मशीन, फायर सिलेंडर व गैस का छोटा सिलेंडर बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments


Leave a Reply