Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध शराब सहित अलग अलग स्थान से दो आरोपी गिरफ्तार. 26 बोतल शराब बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 6, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 6 सितम्बर 2024, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव को जिला में शांतिपूर्ण व भय रहित माहौल में संपन्न कराने के मद्देनजर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने वीरवार देर शाम को अलग अलग स्थान गर दो युवकों को अवैध शराब बेचते गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्ज से 26 बोतल अवैध देसी शराब बरामद हुई।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि थाना मतलौडा की उरलाना चौकी पुलिस टीम वीरवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान पाथरी माता मंदिर के पास मौजूद थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की कुराना गांव की ड्रेन के पास प्लाट में एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को काबू कर मौके से 13 बोतल, 8 अध्धे व 8 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान राजेश उर्फ राजू पुत्र ओमप्रकाश निवासी कुराना के रूप में बताई।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार थाना चांदनी बाग पुलिस ने मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर नलवा कॉलोनी में ट्यूबवेल वाली गली में अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी जगदीश पुत्र टेक राम निवासी साई कॉलोनी को 7 बोतल अवैध देसी शराब सहित गिरफ्तार किया।
आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments