Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


किराना की दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा राशि में से बचे 12 हजार रूपए बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 2, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 2 जून 2022, हथवाला अड्डे पर स्थित किराने की दुकान का ताला तोड़कर गल्ले से नगदी चोरी करने की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान तल्हा पुत्र अब्दुल निवासी हथवाला समालखा पानीपत के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई राशि में से बची 12 हजार रूपए की नगदी बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया उनकी एक टीम बुधवार को गश्त के दौरान समालखा में अड्डे के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की गांव हथवाला अड्डे पर संद्विगध किस्म का एक युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिरार में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर युवक को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान तल्हा पुत्र अब्दुल निवासी हथवाला समालखा पानीपत के रूप में बताते हुए एक महीना पहले गांव में अड्डे पर स्थित किराने की एक दुकान में रात के समय चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की वारदात बारे थाना समालखा में अमित पुत्र बृजपाल निवासी हथवाला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया आरोपी से गहनता से पुछताछ में खुलासा हुआ की वह नशा करने का आदी है। गांव में अड्डे पर स्थित अमित की किराने की दुकान पर वह अक्सर सामान लेने के लिए जाता था। उसको जानकारी थी की अमित रात के समय कुछ पैसे दुकान के गल्ले में ही रख कर घर जाता है। आरोपी को नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो 27/28 अप्रैल की लोहे काटने वाली आरी के ब्लेड से दुकान पर लगे ताले को काटकर दुकान के गल्ले में रखे 15 हजार रूपए चोरी किये। आरोपी ने चोरी की गई राशि में से कुछ पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए।

अमित ने थाना समालखा में 28 अप्रैल को शिकायत देकर बताया था की उसने गांव में अड्डे पर किराने की दुकान की हुई है। रात के समय अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर गल्ले से 15 हजार रूपए चोरी कर ले गए। शिकायत पर थाना समालखा में अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 457,380 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments