Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


अलग अलग मामले में पीओ घोषित 3 आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 11, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 11 दिसंबर , पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा पीओ, बेल जंपर आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए अभियान के तहत बुधवार को पुलिस ने अलग अलग मामलों में पीओ घोषित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिले की पीओ स्टाफ टीम ने अशोक विहार कॉलोनी निवासी आनंद को गिरफ्तार किया। आरोपी आनंद को सीआईए वन पुलिस टीम ने फरवरी 2024 में चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया था। कुछ दिन बाद आरोपी बेल पर बाहर आ गया और इसके बाद निर्धारित तारीखों पर माननीय न्यायालय में पेश नहीं हुआ। माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी आनंद को नवंबर 2025 में पीओ घोषित किया गया था।
दूसरे मामले में अदियाना गांव निवासी रणबीर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2019 में थाना मतलौडा में पीओ का मामला दर्ज हुआ था। मामले में जमानत मिलने के बाद आरोपी माननीय न्यायालय में निर्धारित तारीखों पर पेश नहीं हुआ। माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को गत दिनों पीओ घोषित किया गया था।

तीसरे मामले में हथवाला चौकी पुलिस टीम ने पट्टीकल्याणा गांव निवासी विक्रम उर्फ चक्षु को गिरफ्तार किया है। आरोपी मारपीट के एक मामले में जमानत के बाद माननीय न्यायालय में निर्धारित तारीख पर पेश नहीं हुआ। माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को अक्टूबर 2025 में पीओ घोषित किया गया था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments