Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी गिरफ़्तार।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 10, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 10 मई 2022, चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी गिरफ़्तार। थाना इसराना पुलिस की टीम ने गांव ब्रहामण माजरा में युवक पर शनिवार/रविवार की रात चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी को सोमवार साय इसराना से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजू पुत्र सतबीर निवासी ब्रहामण माजरा पानीपत के रूप में हुई।
थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी राजू को आज माननीय न्यायालय में पेश कर वारदात में संलिप्त फरार आरोपियों के ठिकानों का पता लगाने व वारदात में प्रयोग किया चाकू बरामद करने के लिए आरोपी राजू को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। वारदात में संलिप्त रहे फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वारदात बारे थाना इसराना में सतबीर पुत्र न्यालूराम निवासी ब्रहामण माजरा पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है.
सतबीर पुत्र न्यालूराम निवासी ब्रहामण माजरा ने थाना इसराना में शिकायत देकर बताया था कि वह शिक्षा विभाग पानीपत में नौकरी करता है। 7/8 मई की रात घर पर पूजा पाठ चल रहा था। रात करीब 12 बजे बाहर से लड़ाई झगड़े का शौर सुनाई देने पर उसने बाहर निकलकर देखा तो उसके लड़के विक्रम व विजय के साथ गांव निवासी राजू व बिजेंद्र पुत्र सतबीर व एक अन्य लड़का झगड़ा कर रहे थे। राजू ने अपने हाथ में लिए चाकू से विक्रम की गर्दन पर व कनपटी पर वार कर दिया और आरोपी बिजेंद्र व दूसरे लड़के ने भी विक्रम व विजय को चोटे मारी। परिवार को इक्कठा होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से हथियार सहित फरार हो गए। विक्रम को इलाज के लिए इसराना एनसी मेडिकल में लेकर गए जहा डाक्टरों ने विक्रम की गम्भीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक के लिए रैफर कर दिया।
सतबीर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना इसराना में आईपीसी की धारा 307,506,34 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए गए थे।

Comments