सट्टा खाईवाली करते युवक काबू, दाव पर लगी 2180 रूपए की नगदी बरामद।
BOL PANIPAT : 18 फरवरी 2022, सट्टा खाईवाली करते युवक काबू, दाव पर लगी 2180 रूपए की नगदी बरामद। थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा जूआ सट्टा खाईवाली सहित अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिये विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत वीरवार को गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर दंबिस देते हुए थाना चांदनी बाग पुलिस की टीम ने कृष्णा गार्डन के नजदीक सिन्हा फैक्टरी के पास से एक युवक को सट्टा खाईवाली करते काबू किया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान मुकेश पुत्र मेहर सिंह निवासी जगाधरी यमुनानगर हाल ढराणा सोनीपत के रूप में हुई। आरोपी मुकेश के कब्जे से मौके पर सट्टे के नंबरो की पर्ची व सट्टे में दाव पर लगी 2180 रूपए की नगदी बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना चांदनी बाग में गैम्बलिग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

Comments