जमीन बेचने के नाम पर 25 लाख रुपए की धोखाधड़ी मामले में आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 29 अक्तूबर 2023, थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस ने जमीन बेचने के नाम पर 25 लाख रूपए की धोखाधड़ी मामले में नामजद आरोपी पृथी सिंह निवासी नांगल खेड़ी को शनिवार को गांव नांगल खेड़ी से गिरफ्तार किया।
थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि सोनीपत के गांव चटिया देवा निवासी संजीव पुत्र रामफल ने पानीपत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत देकर बताया था की उसने नांगल खेड़ी गांव में 24 कनाल 14 मरले 8 सरसाई जमीन गांव नागल खेड़ी निवासी पृथी सिंह पुत्र रामदिया से साढ़े 62 लाख रूपए प्रति एकड़ के हिसाब से खरीदी थी। उसने 9 जून 2023 को रविंद्र व औम प्रकाश निवासी नांगल खेड़ी व सूरजभान निवासी भादी के सामने पृथी सिंह को 25 लाख रूपए ब्याना दिया था। जिसमें उसने 10 लाख का चेक व 15 लाख रूपए नकद पृथी सिंह को दिए थे। उसको पृथी सिंह ने इसका एग्रीमेंट दिया था। रजिस्ट्री का समय 9 जून 2024 तक का था। जमीन का सौदा करने में पृथी सिंह की बेटी गीता, सरिता व दामाद अनिल निवासी सरसाढ़ शामिल थे। 3 जुलाई 2023 को उसके जानकार ने फोन कर उसको बताया की जो जिस जमीन का तुमने पृथी सिंह के साथ सौदा किया है पृथी सिंह उस जमीन की तहसील में बेटी गीता व सरिता के नाम डीड ट्रांसफर करवा रहा है। वह तहसील में पहुंचा जहा पर पृथी सिंह बेटी सरिता, गीता व दामाद अनिल के साथ मौजूद मिला। उसने पृर्थी सिंह को गलत काम ना करने के लिए कहा तो सभी ने जान से मारने की धमकी दी। उसने जमीन का रिकार्ड निकलवाया जिसमें पाया गया पृथी सिंह ने तहसीलदार के सामने झूठे तथ्य देकर 2 एकड़ जमीन की डीड बेटियों के नाम ट्रांसफर करवा दी। जिसमें पृथी सिंह ने लिखवाकर दिया है की इस जमीन का उसने किसी के साथ इकरारनामा नही किया है। आरोपियों ने साजिश के तहत जमीन बेचने के नाम पर उसके साथ 25 लाख रूपए की धोखाधड़ी कर ली। पैसे मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते है। शिकायत पर जांच उपरांत थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।
इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी पृथी सिंह ने जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ के बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी पृथी सिंह को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments