59 बोतल अवैध देसी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 22 जुलाई 2022, थाना चांदनी बाग पुलिस की टीम ने अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर कार्रवाही करते हुए एक आरोपी को 59 बोतल अवैध देसी शराब सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कौशल पुत्र बच्चा सिंह निवासी मनमोहन नगर हाल कृष्णा गार्डन गली नंबर 3 पानीपत के रूप में हुई।
थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया वीरवार को गश्त के दौरान थाना चांदनी बाग पुलिस की एक टीम रिसालू रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि कृष्णा गार्डन के पास गली नंबर 3 में एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर उसके कब्ज़े से अवैध देसी शराब की 24 बोतल, 40 अध्धे व 60 पव्वे बरामद किये। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान कौशल पुत्र बच्चा सिंह निवासी मनमोहन नगर हाल कृष्णा गार्डन गली नंबर 3 पानीपत के रूप में बताई। आरोपी से बरामद कुल 59 बोतल अवैध देसी शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना चांदनी बाग में एक्साईज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

Comments