फोन झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू, झपटा गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद।
BOL PANIPAT : 04 फरवरी 2022, फोन झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू, झपटा गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद। आरोपी की पहचान सुनील उर्फ शीला निवासी कापडो घरोंडा करनाल के रूप में हुई।
सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया वीरवार को गश्त के दौरान सीआईए-वन पुलिस की एक टीम जीटी रोड पर टोल प्लाजा के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की बाइक सवार संद्विगध किस्म का एक युवक रिफाइनरी मोड़ फ्लाई ओवर पुल की नीचे किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे आरोपित युवक को काबू कर प्रारंम्भिक पुछताछ की तो युवक ने अपनी पहचान सुनील उर्फ शीला पुत्र कस्तूरी लाल निवासी कापडो घरोंडा करनाल के रूप में बताई। पुलिस टीम ने शक के आधार पर गहनता से पुछताछ की तो आरोपित सुनील ने गांव निवासी साथी सुरेंद्र पुत्र करतार चंद के साथ उक्त बाइक पर सवार होकर दिसंबर 2021 में पानीपत पुरानी कोर्ट रोड पर एक युवक से मोबाइल फोन झपटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
फोन झपटमारी की उक्त वारदात बारे थाना पुराना औधोगिक में राहुल पुत्र बलराज निवासी बतरा कॉलोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। राहुल ने थाना पुराना औधोगिक पुलिस को दी शिकायत में बताया था की वह महाजन फैक्टरी में काम करता है। साय करीब 7 बजे वह फैक्टरी से घर जा रहा था तो रास्ते में बाइक सवार दो युवक झपटा मार उसका मोबाइल फोन झपट कर ले गए।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया उक्त वारदात में झपटा गया मोबाइल फोन व प्रयोग की बाइक आरोपी सुनील के कब्जे से बरामद कर आरोपी सुनील उर्फ शीला को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments