अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 10 अक्तूबर। सीआईए थ्री पुलिस टीम ने असंध रोड नाका के पास नहर पर नाकाबंदी कर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दीपक उर्फ लंगड़ा पुत्र रामेहर निवासी सिठाना के रूप में हुई है।

डीएसपी मुख्यालय श्री विकास कुमार ने शनिवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि सीआईए थ्री पुलिस की टीम शुक्रवार को गश्त के दौरान असंध नाका नहर पुल पर थी। मुखबर खास ने बताया कि दीपक उर्फ लगड़ा पुत्र रामेहर निवासी सिठाना अवैध देसी पिस्तौल लिए हुए है। जो रिफाइनरी की तरफ से नहर के साथ लगती सड़क से इसी तरफ आ रहा है। जो अवैध पिस्तौल सहित काबू आ सकता है। टीम ने असंध रोड नाका के पास दिल्ली ब्रांच नहर के साथ लगती सड़क पर नाकाबंदी करके चेकिंग शुरू की। जो कुछ देर बार बोहली की तरफ से एक नौजवान लड़का पैदल पैदल आता दिखाई दिया। लड़का सामने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर तेज-तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने कुछ दूरी पर दौड़कर लड़के को काबू किया। नामपता पूछा तो उस लड़के ने अपना नाम दीपक उर्फ लंगड़ा पुत्र रामेहर निवासी सिठाना जिला पानीपत बताया। तलाशी ली तो पहनी हुई नीले रंग की लोयर की जेब से देशी पिस्तौल बरामद हुआ। बरामद देसी पिस्तौल को खोलकर चैक किया तो अनलोढ मिला। बरामद देसी पिस्तौल व रखने बारे लाईसेंस व परमिट पेश करने बारे कहा तो कोई लाईसेंस व परमिट पेश नहीं कर सका। थाना पुराना औद्योगिक में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।
डीएसपी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ असला सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments