Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 6, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :06 अगस्त 2023, सीआईए वन पुलिस टीम ने फ्लौरा चौक पर एक युवक को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रोहित उर्फ पैना निवासी डाडौला के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशा करने का आदी है। नशा खरीदने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो उसने बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। शनिवार को आरोपी चोरीशुदा बाइक पर सवार होकर बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में फ्लौरा चौक पर घूम रहा था। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने रविवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सीआईए वन टीम को शनिवार देर शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक बाइक पर सेक्टर 29 में फ्लौरा चौक पर घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए मौके पर दबिश दे बाइक सवार युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान रोहित उर्फ पैना पुत्र हवासिंह निवासी डाडौला के रूप में बताई। पुलिस टीम ने बाइक के कागजात मांगे तो युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त बाइक करीब 15 दिन पहले होटल वैसारा के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में अंकित पुत्र जयभगवान निवासी काबड़ी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। 

Comments