अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 07 अप्रैल 2023, सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने वीरवार देर साय मित्तल मैगा मॉल के नजदीक एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोमदत पुत्र राकेश निवासी दत्ता कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ उसे हथियार रखने का शौक है, करीब 6 महीने पहले वह कॉलोनी के नजदीक नहर पर घूमने के लिए गया था। उक्त देसी पिस्तौल उसको नहर की पटड़ी पर पड़ा मिला। अवैध देसी पिस्तौल को वह घर ले आया। आरोपी सोमदत्त दोस्तों में रौब दिखाने के लिए अवैध देसी पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा। पुलिस टीम ने बरामद अवैध देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी सोमदत्त के खिलाफ थाना चांदनी बाग में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम वीरवार साय गश्त के दौरान रिसालू रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहने संदिग्ध किस्म का एक युवक मलिक पेट्रोल पंप की ओर से मित्तल मैगा मॉल की तरफ पैदल आ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मित्तल मैगा मॉल से मलिक पेट्रोल पंप रोड पर पहुंचकर गाड़ी को साइड में लगा कर आने जाने वाले लोगों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात सफेद कुर्ता पायजामा पहने एक युवक सामने से पैदल आते दिखाई दिया। जिसको शक के बिनाह पर पुलिस टीम ने आवाज लगाई तो वह वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाही करते हुए कुछ कदमों पर ही आरोपी युवक को काबू कर तलासी ली तो पहने पायजामें की जेब से अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर चैक किया तो वह अनलोड मिला। आरोपी की पहचान सोमदत पुत्र राकेश निवासी दत्ता कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई।

Comments