Thursday, July 23, 2026
Newspaper and Magzine


400 ग्राम चरस नशीले पदार्थ सहित नशा तस्कर को काबू किया।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 20, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 20 मार्च 2025, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दलबीर नगर में वर्मा चौक के पास एक नशा तस्कर को 400 ग्राम चरस नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सूरज निवासी हरि सिंह बस्ती नूरवाला के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि बुधवार को सीआईए थ्री पुलिस की एक टीम गश्त व जांच पड़ताल के दोरान कुटानी रोड पर दलबीर नगर में मौजूद थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की वर्मा चौक के पास खाली पड़े मैदान में एक युवक प्लसर बाइक लेकर खड़ा है। युवक आस पास के क्षेत्र में मादक पदार्थ बेचने का अवैध काम करता है। युवक के पास मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सूरज उर्फ सूरजा पुत्र रामधनी निवासी हरि सिंह बस्ती नूरवाला के रूप में बताईं
पुलिस टीम ने नियामानुसार डूयटी मेजिस्ट्रेट ईटीओ ध्रुव गोस्वामी की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से पोलोथीन के अंदर चरस नशीला पदार्थ बरामद हुआ। बरामद चरस का वजन करने पर 400 ग्राम पाया गया।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। अपनी नशे की लत पूरी करने व नशा बेचकर शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए वह करीब 15 दिन पहले उत्तराखंड से 600 ग्राम चरस नशीला पदार्थ कम कीमत पर खरीदकर लाया था। जिसमें से उसने 200 ग्राम चरस ट्रक युनियन के आस पास अज्ञात ट्रक चालकों को बेच दी। और बची 400 ग्राम चरस को लेकर वह बुधवार को बेचने के लिए वर्मा चौक के पास खाली मेदान में ग्राहक की फिराक में आया था। पुलिस ने आरोपी को चरस सहित काबू कर लिया।
प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना किला में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने वीरवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments