अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 03 जून 2023, सीआईए वन टीम ने बीती देर रात थाना समालखा क्षेत्र में एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम शुक्रवार साय गश्त के दौरान थाना समालखा क्षेत्र में जीटी रोड पर गांव पट्टीकल्याणा के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की सुनील उर्फ सोना निवासी भोड़वाल माजरी गांव की और से पैदल जीटी रोड की तरफ आएगा। जिसके पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत भोड़वाल माजरी मोड़ पर पहुंचकर नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। टीम को कुछ देर पश्चात गांव भोडवाल माजरी की और से संदिग्ध किस्म का एक युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने पास आने पर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सुनील उर्फ सोना पुत्र रामपाल उर्फ रामफल निवासी भोड़वाल माजरी के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी की पहनी हुई लोयर की जेब से अवैध एक देसी पिस्तौल 32 बोर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी सुनील ने बताया कि उसकी सोनीपत के गांव पट्टीब्रहामण निवासी अमरजीत पुत्र ईश्वर सिंह के साथ दोस्ती है। अमरजीत थाना समालखा में दर्ज जानलेवा हमले के एक मामले में जेल में बंद है। अमरजीत ने जेल जाने के पहले उसको उक्त देसी पिस्तौल दिया था। बरामद देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी सुनील के खिलाफ थाना समालखा में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी को शनिवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
आरोपी सुनील का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी सुनील के खिलाफ थाना समालखा में लड़ाई झगड़े व एनडीपीएस के दो मुकदमें दर्ज है वही थाना सेक्टर 13/17 में रंगदारी की वारदात का एक मुकदमा दर्ज है।

Comments