Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


विक्रम की हत्या मामले में 7वां आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 22, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 22 मार्च : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सीआईए वन पुलिस टीम ने खटीक बस्ती में वेस्ट कारोबारी विक्रम की चाकू व हथौड़े से वार कर बर्बरता पूर्वक हत्या के मामले में फरार चल रहे नामजद सातवें आरोपी खटीक बस्ती निवासी विजय उर्फ बिट्टू को शनिवार देर शाम सिवाह के नजदीक पानीपत रोहतक बाइपास के पास से गिरफ्तार किया। 

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके दो नाबालिक सहित 6 आरोपियों व फरार अन्य  आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया हत्या की साजिश रच वारदात को अंजाम देने के लिए उसने चाकू उपलब्ध कराए थे। पुलिस ने रविवार को आरोपी विजय उर्फ बिट्टू को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही फरार आरोपियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया की मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके दो नाबालिग सहित 6 आरोपियों शास्त्री कॉलोनी निवासी दीपक, साहिल व खटीक बस्ती निवासी अक्षय व सूरज के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 2 चाकू , 1 हथोड़ा, 1 चेन, 1 गरारी व 1 डंडा बरामद कर आरोपी दीपक, साहिल, अक्षय व सूरज को न्यायिक हिरासत जेल व दो नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह मधुबन भेजा जा चुका है।

सीआईए वन पुलिस टीम ने आरोपी दीपक, साहिल, अक्षय व सूरज को हत्या के महज 28 घंटे के दौरान मोहाली से बबैल रोड पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। चारों आरोपियों से मौके पर 2 देसी पिस्तौल व 2 जिंदा रौंद बरामद हुए थे। 

यह है मामला
थाना औद्योगिक सेक्टर 29 की किशनपुरा चौकी में खटीक बस्ती निवासी संजय उर्फ पप्पू पुत्र चंद्रभान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वे चार आई है। वह और सबसे छोटा भाई विक्रम वेस्ट का काम करते हैं। खटीक बस्ती निवासी बिट्टू उर्फ विजय ने अपने भाई सुनील व अन्य के साथ मिलकर वर्ष 1992 में उसके पिता चंद्रभान की हत्या कर दी थी। बिट्टू उर्फ विजय व उसके बेटे उक्त मामले में जमानत पर है। आरोपियों का परिवार उनसे रंजिश रखता है। रास्ता रोककर कई बार धमकी दे चुके हे कि कॉलोनी में या तुम रहोगे या हम रहेंगे। 26 दिसंबर को भाई विक्रम घर से गोदाम पर जा रहा था तो बिट्टू के लड़के काकू, मयंक और भतीजे करण व अर्जुन ने रास्ता रोककर धमकी दी कि वह जमानत पर आ गए है और अगला नंबर तुम्हारा है। भाई विक्रम ने गौदाम पर पहुंचकर यह सारी बाते उसको बताई। शाम करीब 7 बजे विक्रम गौदाम से पैदल घर लोट रहा था। वह भी कुछ देर बाद स्कूटी से घर के लिए निकल लिया। रास्ते में बतरा फैक्टरी के पास पहुचा तो अक्षय, ऋषि, साहिल, दीपक, कर्ण व इनके अन्य साथी हथियारों से उसके भाई विक्रम पर हमला कर रहे थे, और ललकारा देकर बोले विजय उर्फ बिट्टू के कहने पर उन्होंने अपना काम कर दिया। संजय उर्फ पपू के परिवार को खत्म करेंगे। वारदात को अंजाम दे सभी आरोपी हथियारों सहित मौके से फरार हो गए। वह और परिवार के अन्य सदस्य विक्रम को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहा डॉक्टर ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में संजय उर्फ पप्पू की शिकायत पर 9 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(3),190,126(2),103 (1), 61 (2) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments