Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 6, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT: 06 जुलाई 2023 , सीआईए थ्री टीम ने बुधवार देर शाम बस अड्डा गाँव चुलकाना पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल व 2 गोली सहित गिरफ्तार किया।

सीआईए थ्री इन्चार्ज इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम बुधवार की शांम गश्त के दौरान नजदीक किवाना मोड चुलकाना रोड समालखा मौजुद थे गुप्त सुचना मिली कि एक लडका रवि उर्फ कमाडों पुत्र अजब सिहँ वासी गावँ चुलकाना जिला पानीपत अपने गावँ के बस अड्डा चुलकाना पर खडा है। जिसके पास एक अवैध पिस्तौल देशी है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर चुलकाना बस अड्डे पर गुप्त सुचना के अनुसार एक लडका वहाँ पर खडा दिखाई दिया। जो पुलिस की गाडी को अपनी तरफ आते देखकर भागने का प्रयास करने लगे तो पुलिस टीम ने लडके को कुछ ही कदमो पर काबू करके उसका नाम पत्ता पुछा तो उसने अपना नाम रवि उर्फ कमाडों पुत्र अजब सिहँ वासी गावँ चुलकाना जिला पानीपत बतलाया तलाशी लेने पर आरोपी की पहनी हुई पेंट की जेब से अवैध एक देसी पिस्तौल 32 बोर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो लोडेड मिली जिसमे 2 गोली मिली आरोपी रवि उर्फ कमांडो के खिलाफ थाना समालखा में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि आरोपी रवि उर्फ कमाण्डो से पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि मेरी मेरे ही गाँव के रिषि पुत्र श्याम सिह के साथ आपसी रंजिश है जब से मै अपने पास हमेशा अवैध पिस्तौल रखता हुँ पुछताछ के बाद पुलिस टीम ने आरोपी रवि उर्फ कमाण्डो को माननीय न्यायालय मे पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया ।

Comments