अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी काबू।
BOL PANIPAT : 10 मई 2022, सीआईए-टू पुलिस की टीम ने बबैल रोड पर छोटू राम चौक के पास से अवैध देसी पिस्तौल सहित एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान कमल पुत्र जगमाल निवासी धूप सिंह नगर पानीपत के रूप में हुई। पुलिस पुछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ दोस्तो में रौब दिखाने के लिए अवैध देसी पिस्तौल को अपने पास रखता था। बरामद अवैध देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी कमल के खिलाफ थाना किला में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी कमल को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया सोमवार को सीआईए-टू पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान बबैल रोड छोटू राम चौक के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को सामने से एक संद्विगध किस्म का युवक पैदल-पैदल आते दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा तो टीम ने शक के आधार पर तत्परता से कार्रवाही करते हुए कुछ कदमों पर ही आरोपी को काबू कर तलाशी ली तो पेंट की जेब से अवैध एक देसी पिस्तौल 315 बौर डबल बैरल बरामद हुआ।

Comments