Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 30, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 30 अगस्त 2023, सीआईए थ्री की टीम ने सनौली रोड बबैल नाका पर एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गयूर निवासी अशोक विहार कॉलोनी के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी गयूर ने बताया उसको बाइक चलाने का शौक है। शौक पूरा करने के लिए उसने बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने बुधवार को आरोपी गयूर को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार देर शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर सब्जी मंडी की और से सनौली रोड होते हुए यूपी की तरफ जाएगा। युवक के पास बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए सनौली रोड बबैल नाका पर नाका बंदी कर संदिग्ध वाहन चालकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात शहर की और से एक युवक बाइक पर आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने बाइक को नाका पर रूकवाकर युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान गयूर पुत्र यामिन निवासी अशोक विहार कॉलोनी के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक 13 अगस्त को देवीलाल पार्क के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सेक्टर 13/17 में इरशाद पुत्र इसाक निवासी वार्ड 11 की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। 

Comments