Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 20, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 20 मई 2025, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने काला आंब मोड़ पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान यूपी के शामली के गांव गंदराऊ निवासी समीर के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि सोमवार को उनकी टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान सनौली रोड स्थित उग्राखेड़ी मोड़ पर मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक काला आंब की और से सनौली रोड पर आएगा। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है।
पुलिस ने टीम सूचना को पुख्ता मानते हुए काला आंब मोड़ पर नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात काला आंब की और से एक युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान समीर पुत्र कुर्बान निवासी गंदराउ कैराना शामली यूपी के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी की पहनी हुई पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। शौक पूरा करने के लिए वह करीब 2 महीने पहले यूपी के शामली में रेलवे स्टेशन पर मिले एक अज्ञात युवक से उक्त देसी पिस्तोल व एक जिंदा रौंद 3 हजार रूपए में खरीदकर लाया था।
आरोपी समीर दोस्तों में रौब जमाने के लिए अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद को साथ लेकर चलने लगा था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने जिंदा रौंद को काला आंब के पास फैंक दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर थाना चांदनी बाग में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से रौंद बरामद करने का प्रयास करेंगी।

Comments