4 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का प्रयास व गला काटकर हत्या करने की कोशिश की।
BOL PANIPAT : मंगलवार रात को घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को पानीपत की एक कॉलोनी में ही रहने वाला युवक उठाकर अपने घर ले गया। आरोप है कि युवक ने मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का प्रयास किया। बाद में मासूम की दांतों से गला काटकर हत्या करने की कोशिश की। खून से लथपथ बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।बच्ची की माँ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 2 लड़कियां है। 14 फरवरी को उसकी 4 साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान उनकी कॉलोनी का एक लड़का मंगलवार रात करीब 9 बजे वहां पर आया और उसे गलत काम करने की नीयत से अपने घर उठाकर ले गया। अपने घर ले जाकर बच्ची के साथ गलत काम करने का प्रयास किया। वहीं मासूम की दांतों से गला काटकर हत्या करने की कोशिश की जिसके कारण बच्ची की गर्दन पर चोट आई है। जब परिवार वालों को इसका पता लगा तो उन्होंने मासूम बच्ची को संभाला तो वह खून से लथपथ अवस्था में पड़ी थी।बच्ची की मां ने बताया कि परिवार वाले मासूम को उपचार के लिए अस्पताल में ले आए। जहां पर डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं बच्ची बेहोशी की अवस्था में हैं। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Comments