Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 10, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 10 अक्तूबर 2025, सीआईए टू पुलिस टीम ने पानीपत गोहाना बाईपास पर सिवाह नहर पुल के पास एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी कि पहचान गांव पीपलहेड़ा मुजफ्फरनगर यूपी निवासी अंकुश के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित ने बताया कि उनकी टीम वीरवार शाम को गश्त के दौरान डाहर चौक पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक पानीपत गोहाना बाईपास पर सिवाह नहर पुल के पास खड़ा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान अंकुश पुत्र अजय निवासी पीपलहेड़ा मुजफ्फरनगर यूपी के रूप में बताई। तलाशी लेने पर युवक की लोवर की जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।

प्रभारी इंस्पेटर सुमित ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अंकुश ने पुलिस को बताया वह पानीपत में शराब ठेकेदार के पास काम करता है। बरामद देसी पिस्तौल उसने करीब दो महीने पहले यूपी के मेरठ में एक अज्ञात ऑटो रिक्शा वाले से 45 हजार रूपए में खरीदा था। अपना हथियार रखने का शौक पूरा करने और शराब के अन्य ठेकेदारों में व अपने गांव के लड़कों में रौब दिखाने के लिए देसी पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा।
पुलिस ने आरोपी अंकुश के खिलाफ थाना इसराना में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments