अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 22 जनवरी : एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने भापरा रोड पर गढी छाजू मोड़ के पास एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान समालखा हनुमान कॉलोनी निवासी गौरव उर्फ मोहित के रूप में हुई है।
एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी एक टीम बुधवार शाम को गश्त के दौरान समालखा बस अड्डा के पास थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली कि गौरव उर्फ मोहित निवासी हनुमान कॉलोनी समालखा के पास अवैध हथियार है। गौरव अवैध हथियार के साथ फोटो खिचकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर आमजन में खौफ पैदा कर रहा है। गौरव अपने किसी साथी के इंतजार में भापरा रोड पर गढ़ी छाजू मोड़ के पास खड़ा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी तो सामने खड़ा युवक पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान गौरव उर्फ मोहित पुत्र प्रवीन निवासी हनुमान कॉलोनी समालखा के रूप में बताई। तलाशी लेने पर गौरव उर्फ मोहित की जींस की जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ।
इंचार्ज सब इंस्पेटर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह उक्त देसी पिस्तौल करीब 2 महिने पहले उत्तराखंड के देहरादून में एक युवक से 5 हजार रूपए में खरीदकर लाया था। इसके बाद वह पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा।
पुलिस ने आरोपी गौरव उर्फ मोहित के खिलाफ थाना समालखा में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर वीरवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से असला सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments