Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 28, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 28 अप्रैल : सीआईए थ्री पुलिस ने चौटाला रोड पर पावर हाउस के पास एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सिवाह निवासी नवीन के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम सोमवार शाम को गश्त के दौरान सिवाह बस अड्डे पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की एक युवक चौटाला रोड पर पावर हाउस के पास खड़ा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ युवक ने अपनी पहचान नवीन पुत्र जय किशन निवासी सिवाह के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसकी पहनी हुई जींस पेंट की आट से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।

प्रभारी इंस्पेटर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। वह हथियार रखने का शौक पूरा करने के लिए करीब 1 महिना पहले यूपी के बागपत में एक अज्ञात युवक से 30 हजार रूपए में उक्त देसी पिस्तौल खरीदकर लाया था। बाद में वह अवैध देसी पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा। पुलिस ने आरोपी नवीन के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर मंगलवार को आरोपी को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments


Leave a Reply