शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग बाजी करते पाए जाने पर दो अलग अलग स्थान से चार युवक गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 03 दिसम्बर 2024, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दग बाजी करने वालों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत थाना सेक्टर 13/17 व थाना किला पुलिस की टीम ने सोमवार को गश्त के दौरान दो अलग अलग स्थान से चार युवकों को हुड़दंग बाजी करते गिरफ्तार किया।
उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि थाना सेक्टर 13/17 पुलिस की एक टीम सोमवार को गश्त के दौरान टोल प्लाजा के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को शराब ठेके बाहर लोगों की भीड़ जमा हुई दिखाई दी। पास जाकर देखा तो दो युवक शराब के नशे में झगड़ा कर हंगामा कर रहे थे। पुलिस टीम ने दोनो युवकों को काबू पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान राकेश पुत्र रामफल निवासी शिव कालोनी पानीपत व प्रदीप पुत्र बलवान निवासी गौतम नगर सोनीपत के रूप में बताई।
उन्होंने बताया इसी प्रकार थाना किला पुलिस की टीम ने बबैल रोड पर छोटूराम चौक के नजदीक शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग बाजी कर रहे आरोपी देवेंद्र व हरमेंद्र पुत्र रघुबीर निवासी तोडा झिंझाना शामली यूपी हाल किरायेदार भारत नगर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ संबंधिक थाना में अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।
उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने कहा की शराब के नशे में हंगामा कर दूसरों की शांति भंग करने वालों को किसी भी सूरत में सहन नही किया जाएगा।

Comments