अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 14 सितम्बर 2022, सीआईए-टू पुलिस की टीम ने अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस सहित एक युवक को कच्चा काबड़ी फाटक रोड पर जैन चौक के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अनीत पुत्र धर्मपाल निवासी हसनपुर मेरठ यूपी हाल किरायेदार दलबीर नगर पानीपत के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया मंगलवार की साय उनकी एक टीम गश्त के दौरान काबड़ी रोड पर जैन चौक के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान सामने से एक संदिग्ध किस्म का युवक पैदल आते दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने शक के आधार पर तत्परता से कार्रवाही करते हुए कुछ कदमों पर ही आरोपी युवक को काबू कर तलाशी ली तो पेंट की जेब से अवैध एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। अवैध देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो एक जिंदा कारतूस मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान अनीत पुत्र धर्मपाल निवासी हसनपुर मेरठ यूपी हाल किरायेदार दलबीर नगर पानीपत के रूप में बताई।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया पूछताछ में आरोपी अनीत से खुलासा हुआ उसने उक्त देसी पिस्तौल करीब 10 दिन पहले बस अड्डा पानीपत के नजदीक इमरान नाम के युवक से 3 हजार रूपए में खरीदा था। पुलिस टीम ने आरोपी अनीत को साथ लेकर आरोपी इमरान को काबू करने के लिए उसके संभावित ठीकानों पर दबिस दी गई। फरार आरोपी इमरान को भी जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी अनीत को पुलिस टीम ने आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments