अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
BOL PANIPAT , 25 सितंबर : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने सेक्टर 11/12 में कटारिया लैंड के नजदीक गंदा नाला के पास एक आरोपी को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान राकेश कॉलोनी निवासी राहुल के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि वीरवार शाम को उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सेक्टर 11/12 में कटारिया लैंड के नजदीक गंदा नाला के पास एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम को कटारिया लैंड की ओर से एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया। युवक पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उसे कुछ ही कदमों पर काबू कर लिया।
नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी की लोअर की जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच करने पर वह अनलोड मिला। आरोपी से देसी पिस्तौल का लाइसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा गया, लेकिन वह कोई कागजात पेश नहीं कर सका। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान राहुल पुत्र विक्रम निवासी राकेश कॉलोनी के रूप में बताई।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे अवैध हथियार रखने का शौक है। उसने अपना शौक पूरा करने के लिए उक्त देसी पिस्तौल चार-पांच दिन पहले पानीपत निवासी अपने एक दोस्त से लिया था। इसके बाद वह पिस्तौल को अपने साथ लेकर चलने लगा।
पुलिस ने आरोपी राहुल के खिलाफ थाना चांदनी बाग में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया। शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Comments