-अपहरण कर मारपीट व लूट करने की वारदात में शामिल दूसरा अरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 20 सितम्बर 2024, थाना सनौली पुलिस ने गढी बेसिक गांव के मदरसा में किराये पर रह रहे युवक का अपहरण कर मारपीट व लूटपाट करने की वारदात में शामिल फरार चल रहे दूसरे आरोपी जुल्फकार निवासी राणा माजरा को वीरवार देर शाम गढ़ी बेसिक गांव में अड्डे से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने साथी आरोपी मूसा उर्फ भैंडा निवासी गढ़ी बेसिक के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। गहनता से पूछताछ करने व लूटी गई नगदी बरामद करने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी जुल्फकार को माननीय न्यायालय में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।
थाना सनौली प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी मूसा उर्फ भैंडा निवासी गढ़ी बेसिक के कब्जे से उसके हिस्से में आई लूट की नगदी में से बचे 8 हजार रूपये बरामद कर आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। आरोपी मूसा उर्फ भैंडा ने पूछताछ में अपने साथी आरोपी जुल्फकार निवासी राणा माजरा के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था।
यह है मामला
थाना सनौली में जान मोहम्मद पुत्र अब्दुल निवासी हरि नगर गन्नौर हाल किरायेदार मदरसा गढ़ी बेसिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 18 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे जुल्फकार निवासी राणा माजरा, मूसा उर्फ भैंडा निवासी गढी बेसिक व मुर्सलीन निवासी जलालपुर मदरसे में अंदर उसके पास आए। जुल्फकार व मूसा उर्फ भैंडा ने गाली गलौच करते उसके साथ मारपीट की और पाव बांधकर मदरसे के पीछे खेत में ले गए। जहा दोनों आरोपियों ने उसकी पेंट की जेब से 40 हजार रूपये कैश निकाल लिए और अलग अलग नंबरों पर फोन पे द्वारा 56 हजार रूपये की ट्रांजेक्शन करवाई। मारपीट व लूट कर आरोपियों ने किसी को बताने पर उसको जान से मारने की धमकी दी। थाना सनौली में जान मोहम्मद की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।

Comments