Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 19, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 19 जुलाई 2023, सीआईए थ्री टीम ने पुराना औद्योगिक क्षेत्र में गोल चक्कर के पास एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम मंगलवार देर शाम गश्त के दौरान असंध रोड पर रामलाल चौक के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली की पुराना औद्योगिक क्षेत्र में गोल चक्कर के पास संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर बाइक सवार युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान विकाश पुत्र ओमप्रकाश निवासी दत्ता कालोनी के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक बीते जनवरी महीने में माडल टाउन में लिवाज बुटीक के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना माडल टाउन प्रताप पुत्र खजान सिंह निवासी विकाश नगर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि आरोपी विकाश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी मंगलवार को चोरीशुदा बाइक को बेचने की फिराक में पुराना औद्योगिक क्षेत्र में घूम रहा था।
आरोपी विकाश के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments