Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 18, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 जुलाई 2022, सीआईए-टू पुलिस की टीम ने जीटी रोड पर अनाज मंडी कट के पास से चोरी की बाइक सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुस्तफा पुत्र अब्दुल निवासी पत्थरगढ़ सनौली पानीपत के रूप में हुई।

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया उनकी एक टीम सोमवार को गश्त के दौरान जीटी रोड गोहाना मोड़ पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि जीटी रोड पर अनाज मंडी कट के पास एचएफ डिलक्स बाइक सवार संदिग्ध किस्म का युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान मुस्तफा पुत्र अब्दुल निवासी पत्थरगढ़ सनौली पानीपत के रूप में बताते हुए उक्त बाइक करीब डेढ़ महीना पहले सुभाष बाजार में एक दुकान के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना शहर में हनुमान कालोनी निवासी सुरेंद्र पुत्र सुगन चंद की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

थाना शहर में सरेंद्र निवासी हनुमान कालोनी पानीपत ने 11 जून को शिकायत देकर बताया था कि वह घर से सुबह करीब 9:20 पर अपनी एचएफ डिलक्स बाइक पर सवार होकर सुभाष बाजार में घड़ी ठीक करवाने के लिए गया था। दुकान पर घड़ी ठीक करवाते समय उसने बाइक की चाबी काउंटर पर रख दी। घड़ी ठीक करवाने के बाद वह चलने लगा बाइक की चाबी नही मिली। बाहर आकर देखा तो बाइक भी नही मिली। अज्ञात चोर उसकी बाइक को चोरी कर ले गए। शिकायत पर थाना शहर में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने बाइक की तलाश व आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिये थे।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया गिरफ्तार आरोपी मुस्तफा के कब्जे से चोरी की उक्त बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments