Sunday, July 26, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध शराब सहित अलग अलग स्थान से 2 आरोपी गिरफ्तार. 13 बोतल अवैध शराब बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 21, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 21 दिसम्बर 2024, पुलिस अधीक्षक लाकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी व खुर्दो पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए स्पेशल अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत थाना तहसील कैंप पुलिस टीम ने शुक्रवार को अलग अलग स्थान से 2 व्यक्तियों को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 13 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की गई।

थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव ने बताया कि थाना तहसील कैंप पुलिस की एक टीम शुक्रवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान इंद्रा कॉलोनी स्थित सब्जी मंडी में मौजूद थी। टीम को इसी दौरान इंद्रा कॉलोनी की गली नंबर 3 में एक युवक बंद मकान के बाहर प्लास्टिक का थैला लिए खड़ा दिया दिखाई दिया। युवक पुलिस टीम को अपनी ओर आते देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही व्यक्ति को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान मोहित पुत्र राजेश निवासी इंद्रा विहार कॉलोनी के रूप में बताई। प्लास्टिक थेले को चेक करने पर 7 बोतल व 1 पव्वा देसी शराब मार्का रसीला संतरा मिली। पुलिस टीम ने व्यक्ति को बरामद शराब का लाईसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो वह कोई भी कागजात पेश नही कर सका।

प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव ने बताया इसी प्रकार थाना तहसील कैप की दूसरी टीम ने गैस गौदाम रोड पर गौशाला के पास गणेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी मोहित नगर नूरवाला को 12 अध्धे अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा सहित गिरफ्तार किया।

प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव ने बताया बरामद अवैध देसी शराब को कब्जा पुलिस में लेकर थाना तहसील कैंप में आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत अलग अलग अभियोग दर्ज कर पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस बेल पर छोड़ दिया।

Comments