दहेज हत्या मामले में आरोपी पति गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने दहेज हत्या मामले में आरोपित पति राहुल निवासी गंगोइया सीतापुर हाल किरायेदार भारत नगर को वीरवार देर शाम गिरफ्तार किया।
थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि पूछताछ के बाद शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक में आकाश पुत्र अवदेश निवासी हरदोई यूपी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह छह भाई बहन थे। उससे छोटी बहन अंकिमा की शादी वर्ष 2020 में यूपी के सीतापुर जिला के गांव गंगोईया निवासी राहुल के साथ हुई थी। दो माह पहले राहुल अंकिमा को लेकर पानीपत में भारत नगर में आ गया था। राहुल शराब पीकर अंकिमा के साथ मारपीट करता था और उससे देहज की मांग करता था। इससे परेशान होकर बहन अकिमा ने 9 जुलाई को थाना में शिकायत भी दी थी। उसके बड़े जीजा नारायण ने राहुल को पत्नी के साथ मारपीट न करने व दहेज के लिए तंग न करने कहा तो राहुल कहने लगा वह ऐसे ही मारपीट करेंगा। 10 जुलाई की देर शाम बहन अंकिमा ने इससे परेशान होकर फंदा लगाकर जान दे दी। आकाश की शिकायत पर थाना पुराना औद्योगिक में बीएनएस की धारा 115 (2) व 80 के तहत अभियोग दर्ज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।

Comments