Wednesday, October 28, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 28, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 28 अक्तूबर। पुलिस अधीक्षक पानीपत मेधा भूषण आईपीएस के नेतृत्व में एवीटी सेल टीम द्वारा नाकाबंदी करके मोटर साईकिल चोर को चोरी की मोटर साईकिल सहित गिरफ्तार किया
आरोपी की पहचान धर्मेंद्र पुत्र रामरूप भगत वासी जफरा जिला गया बिहार हाल किरायेदार मकान कुलदीप जाट नजदीक काली माता अर्जुन नगर पानीपत के रूप में हुई है।
आरोपी बारे इंचार्ज एवीटी सेल ने बतलाया की एवीटी सेल टीम द्वारा सेक्टर 11/12 में नाले के पास नाकाबंदी की हुई थी नाकाबंदी के दौरान आरोपी धर्मेंद्र से चोरी हुई मोटर साईकिल के साथ मौका से बरामद किया और आरोपी बाद पूछताछ गिरफतार किया

थाना पुराना औद्योगिक में अमित पुत्र राजेंद्र निवासी भारत नगर बबैल रोड पानीपत ने बतलाया मेरी मोटर साइकिल नबर HR 06AV 5905 शक्ति नगर डिंगड़ा फैक्टरी के बहार खड़ी थी जब मैने फैक्टरी से बाहर आकर देखा तो मेरी मोटर साईकिल वहा नही मिली जिसको कोई नाम पता नामालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया मार्का स्पलेंडर प्लस रंग काला माडल 2020 है। मेरी मोटर साइकिल की तलाश करवाई जावे। थाना में अभियोग अंकित किया गया था।

आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया ओर आरोपी को जेल भेजा गया

Comments


Leave a Reply