Sunday, March 8, 2026
Newspaper and Magzine


फोटोग्राफर की दुकान से कैमरा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार.15 हजार रूपए बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 20, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 20 जनवरी 2023 , सीआईए टू पुलिस की टीम ने इसराना में फोटोग्राफर की दुकान से कैमरा चोरी करने वाले आरोपी को नौल्था बलाना मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नीरज पुत्र सतबीर निवासी बांध पानीपत के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम वीरवार को गश्त के दौरान गोहाना रोड पर डाहर चौक के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक गांव नौल्था में बलाना मोड़ पर किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर दंबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान नीरज पुत्र सतबीर निवासी बांध के रूप में बताते हुए करीब 15 दिन पहले इसराना में मंडी के गेट के पास स्थित एक फोटोग्राफर की दुकान से कैमरा चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की वारदात बारे थाना इसराना में विकाश निवासी कैथ की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

थाना इसराना में विकाश पुत्र शमशेर निवासी कैथ ने शिकायत देकर बताया था कि उसने इसराना में मंडी के गेट के पास फोटोग्राफर की दुकान कर रखी है। 2 जनवरी को दोपहर करीब 12 बजे वह दुकान के अंदर कैबिन में था। करीब 20 मिनट बाद बाहर आया तो कैमरा नही मिला। अज्ञात चोर कैमरे को चोरी कर ले गया। विकाश की शिकायत पर थाना इसराना में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया की आरोपी नीरज से पूछताछ में खुलाशा हुआ कि वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो आरोपी ने दुकान से कैमरा चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने चोरी किया कैमरा दिल्ली चोर बाजार में अज्ञात युवक को 20 हजार रूपए में बेचकर 5 हजार रूपए नशा करने व खाने पीने में खर्च कर दिए। आरोपी नीरज के कब्जे से बचे 15 हजार रूपए बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments