Sunday, October 25, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 25, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 25 अक्तूबर। एवीटी सेल पुलिस टीम के इंचार्ज एसआई राकेश कुमार ने बतलाया कि उनकी टीम ने चोरी करने वाले दो आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान सुनील कुमार पुत्र आनंद प्रकाश निवासी भट्ठ गांव सोनीपत हाल गांव सिकंदरपुर जिला पानीपत व आरोपी टिंकू पुत्र अशोक निवासी गांव मोहाना जिला सोनीपत के रूप में हुई है।

चुलकाना चौकी में सोनू पुत्र रमेश चंद्र गांव ढींडार ने शिकायत देकर बतलाया था कि वह प्राईवेट कंपनी में काम करता है। दिनांक 23 सितंबर 2026 को ड्यूटी से अपने घर आया तो देखा कि मेरे घर का ताला टूटा हुआ था। और कमरे के अंदर रखी अलमारी व संदूक का ताला खुला मिला। जो मैने अपना सामान चैक किया तो अलमारी के लॉकर से एक सोने की लेडिज अंगूठी, गले का ओम, कानों की बाली, एक चेन और 21 टूम चांदी की जिसमें पाजेब, अंगूठी इत्यादी थी और 70 हजार रुपए नहीं मिले। जो मेरे घर के अंदर से कोई नामपता नामानुस व्यक्ति उपरोक्त जैवरात व नकदी चोरी करके ले गया। थाना समालखा में सोनू पुत्र रमेश चंद्र की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

दोनों आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त मोटर साइकिल व एक लोहा रॉड बरामद की है। आरोपियों से चोरी का सामान बरामद करने के लिए सोमवार को माननीय न्यायालय में पेश किया गया था जो आरोपियों को 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था

रिमांड अवधि के दौरान आरोपी सुनील से 60 हजार रुपए व एक सोने का लोकेट बरामद, अन्य 3 चोरी की वारदात का खुलासा, पहले से दर्ज चोरी, छीना झपटी, हत्या, आर्म्स एक्ट के 20 मुकदमें दर्ज है।

व दूसरे आरोपी टिंकू से 52 हजार रुपये व एक चांदी की तागडी बारामद की, अन्य 1 चोरी की वारदात का खुलासा,

पहले से एक छीना झपटी का मुकदमा दर्ज

अपराधियों की रिमांड अवधि समाप्त होने पर माननीय न्यायालय के समुख पेश किया जो माननीय न्यायालय ने आरोपीयो को जेल भेजा

Comments


Leave a Reply