Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 16, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 16 जनवरी 2023, सीआईए टू पुलिस की टीम ने ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने वाले एक आरोपी को चोरशुदा बैटरी सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नितेश पुत्र दिनेश निवासी गुमड़ सोनीपत के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम रविवार को गश्त के दौरान जीटी रोड पर लाल बत्ती चौक के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक बैटरी लेकर बेचने की फिराक में स्काई लार्क के पास घूम रहा है। बैटरी चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान नितेश पुत्र दिनेश निवासी गुमड़ सोनीपत के रूप में बताते हुए उक्त बैटरी अक्तूबर 2022 में गांव बबैल में गली में खड़े एक ट्रैक्टर से चोरी करने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदता बारे थाना सेक्टर 13/17 में धर्मेंद्र पुत्र जयभगवान निवासी बबैल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

थाना सेक्टर 13/17 में धर्मेंद्र निवासी बबैल ने शिकायत देकर बताया था कि उसने 11 अक्तूबर की साय करीब 9 बजे घर के बाहर गली में अपने ट्रैक्टर को खड़ा किया था। अगली सुबह देखा तो ट्रैक्टर की बैटरी नही मिली। अज्ञात चोर रात के समय ट्रैक्टर से बैटरी चोरी कर ले गया। धर्मेंद्र की शिकायत पर थाना सेक्टर 13/17 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि आरोपी नितेश से पूछताछ में खुलासा हुआ उसने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए बैटरी चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बैटरी बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी नितेश को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments