Thursday, March 12, 2026
Newspaper and Magzine


फोन झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन युवक काबू, झपटा गया मोबाइल फोन वारदात में प्रयोग की बाइक व 500 रूपए बरामद।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 12, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 12 फरवरी 2022, फोन झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन युवक काबू, झपटा गया मोबाइल फोन वारदात में प्रयोग की बाइक व 500 रूपए बरामद। आरोपियो की पहचान गौरव, कृष्ण व डिम्पल निवासी भाखरपुर गन्नौर सोनीपत के रूप मे हुई।

सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया वीरवार की देर साय गश्त के दौरान सीआईए-वन पुलिस की एक टीम समालखा अड्डे के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली मिली की निरंकारी भवन के पास संद्विगध किस्म के तीन युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे आरोपित तीनों युवको को काबू कर प्रारंम्भिक पुछताछ की तो युवको ने अपनी पहचान गौरव पुत्र शेरसिंह, कृष्ण पुत्र जोगिंद्र व डिम्पल पुत्र कालूराम निवासी भाखरपुर गन्नौर सोनीपत के रूप में बताई। पुलिस टीम ने गहनता से पुछताछ की तो आरोपितों ने अक्तूबर में बाइक पर सवार हो पट्टी कल्याणा समालखा रोड पर पैदल जा रहे एक युवक से फोन झपटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
फोन झपटने की उक्त वारदात बारे थाना समालखा में अनिल पुत्र पाले राम निवासी पट्टी कल्याणा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। अनिल ने 6 अक्तुबर 2021 को थाना समालखा पुलिस को दी शिकायत में बताया था की वह सुबह घर से घुमने के लिए जा रहा था। रास्ते मे फोन पर दोस्त से बात करने लगा तो इसी दोरान पीछे से बाइक सवार अज्ञात युवक झपटामार उसका मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए।

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया की गिरफ्तार तीनों आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों से खुलासा हुआ की झपटे गए फोन की 3 हजार रूपए कीमत रखकर आरोपी डिम्पल ने फोन अपने पास रख एक-एक हजार रूपए आरोपी कृष्ण व गौरव को दे दिए। आरोपी गौरव ने पैसो को खाने पीने में खर्च कर दिया। वही आरोपी गौरव ने भी 1000 में से 500 रूपए खाने पीने में खर्च कर दिए। इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया झपटा गया उक्त मोबाइल फोन, वारदात में प्रयोग की बाइक व 500 रूपए आरोपियों के कब्जे से बरामद कर रिमांड अवधी पूरी होने पर आज तीनो आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments