खेत से ट्यूबवेल का पंखा व अन्य सामान चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT 23 मार्च 2023, सीआईए टू पुलिस की टीम ने गांव कालखा में खेत से ट्यूबवेल का पंखा व बिजली की तार चोरी करने वाले आरोपी को बीती देर साय गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान प्रदीप पुत्र सुखबीर निवासी बलाना के रूप में हुई।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी प्रदीप ने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा ट्यूबलेल का पंखा व 400 फुट बिजली की तार बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि बुधवार साय उसकी टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की संदिग्ध किस्म का एक युवक गोहाना रोड पर बलाना मोड़ के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान प्रदीप पुत्र सुखबीर निवासी बलाना के रूप में बताते हुए एक सप्ताह पहले रात के समय गांव कालखा खेत में कोठड़े से ट्यूबवेल का पंखा, बिजली की तार, लोहे की साफ्ट व खोदना चोरी करने बारे स्वीकारा। चोरी की वारदात बारे थाना इसराना में धर्मपाल निवासी ब्रहामण माजरा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
थाना इसराना में धर्मपाल पुत्र मुन्नाराम निवासी ब्रहामण माजरा ने शिकायत देकर बताया था कि वह गांव कालखा निवासी कवरभान की जमीन ठेके पर लेकर बुआई करता है। वह 15 मार्च की सुबह खेत में गया तो कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो ट्यूबवैल का पंखा, 400 फुट बिजली की तार व लोहे की साफ्ट व खोदना नही मिला। अज्ञात चोर कमरे का ताला तो़ड़कर उक्त सामान चोरी कर ले गए। धर्मपाल की शिकायत पर थाना इसराना में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments