बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरी की एक्टिवा सहित तीन बाइक बरामद.
BOL PANIPAT : 17 अगस्त 2022, सीआईए थ्री पुलिस की टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चोरी की एक्टिवा सहित तीन बाइक बरामद की है। आरोपी की पहचान हसरत अली निवासी अंबा कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया उनकी एक टीम मंगलवार को गश्त के दौरान मित्तल मैगा मॉल के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक एक्टिवा पर सवार होकर सैक्टर 24 में उग्रा खेड़ी रोड से होते हुए यूपी की तरफ जाएगा। एक्टिवा चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत सैक्टर 24 में उग्रा खेड़ी रोड पर नाकाबंदी कर संद्विगध वाहन चालकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक संदिग्ध किस्म का युवक एक्टिवा पर सवार होकर शहर की तरफ से आया। पुलिस टीम ने नाके पर रोक कर पूछताछ की तो एक्टिवा सवार युवक ने अपनी पहचान हसरत पुत्र इरफान निवासी अंबा कॉलोनी पानीपत के रूप में बताई। एक्टिवा के कागजात मांगने पर आरोपी युवक बहाने बाजी करने लगा। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने एक्टिवा करीब 25 दिन पहले गोहाना रोड पर एक कोचिंग सेंटर के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। एक्टिवा चोरी की उक्त वारदात बारे थाना औद्योगिक सैक्टर 29 में बिजेंद्र पुत्र अनुप निवासी एनएफएल टाउनशिप पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने बाइक चोरी की दो अन्य वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा किया। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग व थाना इसराना में मुकदमा दर्ज है। आरोपी की निशानदेही पर उक्त चोरीशुदा बाइक बरामद की गई।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया गिरफ्तार आरोपी हसरत से पूछताछ में खुलासा हुआ वह नशा करने का आदि है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसे नही थे तो आरोपी ने बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। आरोपी हसरत मंगलवार को चोरीशुदा एक्टिवा को बेचने के लिए लिंक रास्तों से होते हुए यूपी में जा रहा था। आरोपी के कब्जे से चोरी की एक्टिवा सहित तीन बाइक बरामद कर आरोपी हसरत को पुलिस टीम ने आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
बाइक चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा :
- आरोपी ने 9 अगस्त को गोहाना रोड पर कोचिंग सेंटर के बाहर से एक्टिवा चोरी की। थाना औद्योगिक सैक्टर 29 में बिजेंद्र पुत्र अनुप निवासी एनएफएल टाउनशिप पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपी ने 24 जुलाई को सैक्टर 25 पार्ट टू में एक घर के बाहर से बाइक चोरी की। थाना चांदनी बाग में कृष्ण निवासी सैक्टर 25 पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपी ने 25 जुलाई को बिजावा मोड़ पर कावड़ शिविर से एक स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना इसराना में सचिन निवासी परढ़ाना की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

Comments