मतदाता शपथ को लेकर एडीसी ने ली बैठक।
BOL PANIPAT : 16 अप्रैल। एडीसी एवं स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ पंकज यादव ने शुक्रवार को आयोजित की जाने वाली मतदाता शपथ से संबंधित बैठक में मंगलवार को अपने कार्यालय में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस अभियान को गंभीरता से लें।
उन्होंने बताया कि जागरूकता अभियान को शिक्षण संस्थानों के छात्रों के अलावा अन्य वर्गों के लोगों का भी काफी समर्थन मिल रहा है। शिक्षण संस्थानों व निजी प्रतिष्ठान जागरूकता अभियान में सहभागी बनने के लिए स्वयं आगे आ रहे हैं जो बेहद सकारात्मक है। निजी व सरकारी प्रतिष्ठानों में मतदाता शपथ कार्यक्रम, जागरूकता रैली, पेंटिंग व स्लोगन प्रतियोगिता आदि का आयोजन करवाया जा रहा है।
एडीसी पंकज यादव ने कहा कि रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, निगम की कूड़ा ढोने वाली गाडिय़ों में मतदाता जागरूक अभियान प्रचार प्रसार करवाएं। उन्होंने सिविल सर्जन डॉ जयंत आहूजा को कहा कि जिला की सभी पीएचसी और सीएचसी में भी 19 अप्रैल को प्रात 11:30 बजे मतदाता शपथ करवाई जाए। उन्होंने बैठक में मौजूद निर्वाचन विभाग की तहसीलदार सुदेश राणा व अन्य कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हर प्रकार के कार्यक्रमों में स्वीप कार्यक्रम के बारे में जरूर जागरूक करें।

Comments