Tuesday, May 19, 2026
Newspaper and Magzine


बारिश से पहले प्रशासन अलर्ट, नालों-तालाबों की सफाई में कोताही बर्दाश्त नहीं–डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 19, 2026 Tags: , , , ,

पानी निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

सभी विभाग गंभीरता से करें काम

मानसून से पहले एक्शन मोड में जिला प्रशासन, जलभराव रोकने के लिए विशेष अभियान

कहीं पानी नहीं भरना चाहिए” , उपायुक्त डॉ. दहिया ने दिए सख्त निर्देश

BOL PANIPAT , 19 मई। आगामी बारिश के मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिला सचिवालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए नालों की सफाई और तालाबों की खुदाई कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि मानसून नजदीक है, ऐसे में जलभराव जैसी समस्याओं से बचने के लिए सभी विभाग गंभीरता से कार्य करें।
उपायुक्त ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में बारिश के दौरान पानी जमा नहीं होना चाहिए। नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए तथा तालाबों की खुदाई और सफाई कार्य समय रहते पूरा किया जाए ताकि अतिरिक्त वर्षा जल की निकासी सुचारू रूप से हो सके।
डॉ. दहिया ने संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी फील्ड में जाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें और जहां भी समस्या हो उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आमजन को बारिश के दौरान किसी प्रकार की परेशानी से बचाना है।
बैठक में निगम आयुक्त डॉ. पंकज, एडीसी अंकित चौकसे, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह,एसडीएम मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, नगराधीश टीनू पोसवाल, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीईओ राकेश बूरा, बीडीपीओ शक्ति सिंह, पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता साबित पन्नू, कृषि विभाग से एसडीओ डॉ. राधे श्याम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments


Leave a Reply