अवैध यूनिपोलों को प्रशासन उखाड़ कर करेगा उनकी निलामी: उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया
-शहर में पोस्टरों की गंदगी फैलाने वालों पर होगी एफआईआर दर्ज
-अवैध इमारतों का निर्माण रूकेगा और अवैध बिल्डिगें की जाएगी धवस्त
-निगम को साथ लेकर प्रशासन चलाएगा अभियान
BOL PANIPAT , 7 नवम्बर। जिला सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित सभागार में गुरूवार को जिला स्तरीय टास्क कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने की व अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन शहर में अवैध रूप से लगाये गए यूनिपोल को उखाड़ कर लगाने वालों के खिलाफ मामले दर्ज कर यूनिपोल की निलामी करेगा। इसमें निगम का भी सहयोग लिया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि शहर में जहां जहां अवैध रूप से लगाये गए पोलों पर फ्लेक्स या पोस्टर लगाये गए हैं उनके संचालकों के खिलाफ भी जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज की जाएगी। इस कार्य में किसी भी तरह की अब कोताही नहीं बरती जाएगी। किसी भी तरह का अवैध पोलों पर पोस्टर नजर आता है तो अधिकारी इस पर तुरंत संज्ञान ले।
उपायुक्त ने कहा कि जो लोग अवैध पोलों का अपने व्यवसाय के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं अब उनकी खैर नहीं है। उपायुक्त ने बैठक में कई अन्य मुददों पर भी अधिकारियों से बात करते हुए कहा कि अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्यवाही करेगा। जहां पर सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण नजर आता है उन इमारतों को तुरंत प्रभाव से तोड़ा जाएगा।
उपायुक्त ने इसके संदर्भ में जिला टाऊन प्लानिंग अधिकारी को निर्देश दिए कि वे इसमें देरी न करें व नोटिस देने के बाद अगली कार्यवाही करने के लिए तैयार रहें। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां पर अवैध निर्माण से संबंधित सूचना मिलती है आपस में समन्वय स्थापित करके उसे रोकने का प्रयास करें।
उपायुक्त ने कहा कि जहां जहां अवैध कट हैं व लोग उनका गलत तरीके से उपयोग करते है उनके खिलाफ कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में अवैध कटों को बिल्कुल समाप्त किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि किसी भी तरह की अवैध कालोनी नहीं बननी चाहिए इस पर ध्यान देने की जरूरत है। यह रिर्सोसिज नेशन लोस है इस पर सख्ताई से पेश आया जाएगा व इसका दुरूपयोग नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सतर्क रह कर कार्य करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने बैठक में अधिकारियों को चेताया कि जिले में पराली की घटनाओं पर ध्यान केद्रित करें व जहां आगजनी की घटना नजर आती है तुंरत कार्यवाही करें इसमें किसी भी प्रकार की देरी बर्दास्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि पर्यावरण सरंक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है इसमें सबका सहयोग लाजमी रूप से न केवल मिलना बल्कि धरातल पर दिखाई भी पडऩा चाहिए। इस मौके पर एसडीएम ब्रह्मïप्रकाश, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना ज्योति मित्तल, डीटीपी संजय, डीएसपी ट्रेफिक सुरेश सैनी, तहसीलदार बिजेन्द्र गिल, ललीता, अस्तित्व पाराशर आदि मौजूद रहे।

Comments