9 दिसम्बर से 13 दिसम्बर तक रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित की जाएगी सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिंस्टेंट और सोल्जर टेक्निकल वैटनरी की भर्ती
BOL PANIPAT , 7 अक्तूबर। आगामी 9 दिसम्बर से 13 दिसम्बर तक रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में हरियाणा, हिमाचल, केन्द्र शासित चण्डीगढ और दिल्ली के सभी जिलों के नवयुवकों की भारतीय सेना के लिए सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिंस्टेंट और सोल्जर टेक्निकल वैटनरी की भर्ती आयोजित की जाएगी। इसके लिए पंजीकरण 30 अक्तूबर तक डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूज्वाईनइंडियाआर्मीडॉटएनआईसीडॉटइन पर जाकर करवा सकते हैं। वे अपना प्रवेश पत्र 12 नवम्बर से उक्त वैबसाईट से डाउनलोड कर सकते हैं। यह जानकारी देते हुए कर्नल दीपक ने बताया कि यदि किसी प्रार्थी को आवेदन करने में समस्या आती है तो वे अपने नजदीकी सेना भर्ती कार्यालय में भी व्यक्तिगत तौर पर जाकर सम्पर्क कर सकते हैं।

Comments