लिफ्टिंग के लिए प्रशासनिक अधिकारी करें मंडियों का दौरा: डीसी
-फसल अवशेष जलाना कानूनी अपराध
-फील्ड में सक्रिय रहे अधिकारी, खेतों में आग लगने की सूचना मिलते ही लें एक्शन
-नवीनतम तकनीकों को अपनाएं किसान
BOL PANIPAT , 22 अप्रैल। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे मण्डियों में लिफ्टिंग के कार्यों में तेजी लाने के लिए वे व्यक्तिगत तौर से दौरा करें और इस कार्य को समय रहते पूरा करवाएं। उन्होंने किसानों से भी अपील की कि वे फसल अवशेष ना जलाएं। यह एक कानूनी अपराध है। उन्होंने कहा कि गेहूं की कटाई के बाद खेतों की फसल अवशेष जलाने की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार द्वारा महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। सभी सम्बंधित अधिकारी फिल्ड में रहकर खेतों में किसानों को अवशेष ना जलाने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि यह एक दण्डनीय अपराध भी है।
उन्होंने किसानों से अपील की कि किसान कृषि वैज्ञानिकों की सलाह से तकनीकी पद्धति को अपनाकर फसल प्रबंधन करें और आधुनिक यंत्रों का उपयोग करें। इससे ना केवल फसल की आगजनी की घटनाएं रुकेंगी बल्कि मिट्टी की उर्वरक शक्ति भी बनी रहेगी।

Comments