Saturday, May 2, 2026
Newspaper and Magzine


इग्नू में जनवरी 2024 सत्र के लिए दाखिले शुरू-डॉ धर्म पाल

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE EDUCATIONAL , at December 16, 2023 Tags: , , ,

-31 जनवरी 2024 तक ले सकते है इग्नू में दाखिला-डॉ धर्म पाल

BOL PANIPAT , 16 दिसम्बर। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डॉ धर्म पाल ने जानकारी देते हुए बताया की ऑनलाइन लर्निंग और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग के लिए भारत की सबसे प्रसिद्ध व प्रख्यात केंद्रीय विश्वविद्यालय है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त  विश्वविद्यालय (इग्नू)। इग्नू में दाखिले के लिए साल में दो बार फार्म भरे जाते है। पहला जनवरी सत्र के लिए और दूसरा जुलाई सत्र के लिए। जनवरी 2024 सत्र की दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गयी है। जो लोग कौशल आधारित और ज्ञान आधारित शिक्षा लेना चाहते है उनके लिए इग्नू सबसे उपयुक्त विश्वविद्यालय है। इग्नू का उद्देश्य विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन  करके उनके लिए उत्थान के समान अवसर उपलब्ध करवाना है।  इग्नू रिमोट एरिया, गांव देहात के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा पहुंचाने का कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि ऐसे विद्यार्थी जिनको मेरिट के चलते नियमित कॉलेज या विश्वविद्यालय में दाखिला नहीं मिला हो या किसी भी कारण से वो रेगुलर कॉलेज और विश्वविद्यालय में नहीं जा सकते तो ऐसे विद्यार्थी आसानी से इग्नू के माध्यम से पढ़ाई कर डिग्री हासिल कर सकते हैं। नौकरी पेशा वाले लोग भी आसानी से दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से अपनी उच्च शिक्षा जारी रख सकते हैं और इग्नू के किसी भी पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते है।
इग्नू से विभिन्न तरह के सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और पोस्ट  ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते है। इग्नू के सभी पाठ्यक्रमों की सूची एवं जानकारी इग्नू की वेबसाइट डïब्ल्युडब्ल्युडब्ल्युडॉटआईजीएनओयूडॉटएसीडॉटआईएन पर उपलब्ध है। इग्नू में दाखिले की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2024 है

Comments