Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


आपरेशन मुस्कान : करनाल मण्डल के तीनों जिलो में कुल 68 गुमशुदा बच्चों तथा 166 व्यक्तियों को तलाशते हुए बाल भवन/शेल्टर होम का 14 बार दौरा किया.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 2, 2023 Tags: , , , , ,

-भीख मांग रहे 11 बच्चों व बाल मजदूरी कर रहे 58 बच्चों को रेस्क्यू कर कर परिजनों व बच्चों की बाल कल्याण समिति के समुख काउंसलिंग करवाई।

BOL PANIPAT : दिनांक 02.05.2023, पुलिस महानिदेशक, हरियाणा प्रशांत कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हरियाणा राज्य अपराध शाखा ओ.पी सिंह के निर्देशन में हरियाणा पुलिस ने गुमशुदा/बंधंक/शोषित व्यक्तियों/महिलाओं/बच्चों को ढूंढकर परिजनों तक पहुँचाकर उनकी मुस्कान लौटाने के लिए 01अप्रैल 2023 से 30 अप्रैल 2023 तक विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें सतेन्द्र कुमार गुप्ता, भा0पु0से0, पुलिस महानिरीक्षक, करनाल मण्डल, करनाल के कुशल मार्गदर्शन में मण्डल के तीनों जिला पुलिस अधीक्षकों द्वारा भी आपरेशन मुस्कान विशेष अभियान चलाया गया था। करनाल मण्डल के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए थे कि वह अपने-2 जिलों में आमजन से बेहतर तालमेल बनाते हुए मानव तस्करी करने वालों/बाल गृहों/बाल मजदूरी करवाने वालों/महिलाओं से अनैतिक कार्य करवाने वालों व अन्य किसी भी प्रकार का शोषण करने वालों का पता लगाकर गुमशुदा, बंधंक, शोषित व्यक्तियों/महिलाओं व बच्चों का पता लगाएं और संबंधित परिजनों को लौटाने और सूचित करने हेतू गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर बाल भवन/शेल्टर होम से सम्पर्क कर संबंधित माता/पिता या परिजनों को उनकी मुस्कान लौटाने का हर सम्भव प्रयास करें, जिससे पीड़ितों को पुनर्वास प्रदान कर उनकी मुस्कान लौटाई जा सके।

इस आपरेशन के तहत एक माह में करनाल मण्डल के तीनों जिलो में कुल 68 गुमशुदा बच्चों तथा 166 व्यक्तियों को तलाशते हुए, बाल भवन/शेल्टर होम का 14 बार दौरा किया गया इसके साथ ही भीख मांग रहे 11 बच्चों व बाल मजदूरी कर रहे 58 बच्चों को रेस्क्यू कर कर परिजनों व बच्चों की बाल कल्याण समिति के समुख काउंसलिंग करवाई। काउंसलिग उपरांत बच्चों को परिजनों के हवाले करते हुए उन्हे स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।

आपरेशन मुस्कान अभियान के मद्देनजर पुलिस महानिरीक्षक, करनाल मण्डल, करनाल ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि आप समाज सेवी के रुप मे काम करके पुलिस के साथ सहयोग करें। यदि गुमशुदा/बंधक/शोषित व्यक्तियों/महिलाओं व बच्चों के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी मिलती है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को डायल 112 नम्बर पर दे और उनके परिजनों की मुस्कान लौटाने में पुलिस को पूर्ण सहयोग करें।

Comments