चैक बाउंस के मामले में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी को थाना समालखा पुलिस ने गिरफ्तार किया.
BOL PANIPAT : 01 सितम्बर 2023, थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा पीओ, बेल जंपर व उद्धोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत थाना सामलखा पुलिस टीम ने चैक बाउंस के मामले में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी भगत पुत्र अनुप निवासी सनौली कला को वीरवार को गिरफ्तार किया।
इंस्पेक्टर महिपाल ने बताया कि बैंक से लिए लोन की किस्ते ना भरने के एक मामले में माननीय न्यायालय में निर्धारित तारिखों पर ना पहुंचने पर आरोपी भगत को 31 अगस्त को समालखा माननीय न्यायालय द्वारा पीओ घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में आईपीसी की धारा 174ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने वीरवार को मिली गुप्त सूचना पर दबिस देकर आरोपी भगत को समालखा बिहोली रोड से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने आरोपी भगत को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसकी बेल हो गई।

Comments